फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vehicle fell 500 feet down the hill in Khadauta, driver seriously injured

Kangra News: खड़ौता में पहाड़ी से 500 फीट नीचे गिरा वाहन, चालक गंभीर घायल

Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fell 500 feet down the hill in Khadauta, driver seriously injured
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती खनियारा की खड़ौता स्थित पहाड़ी से शुक्रवार देर रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट नीचे मनूनी खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। गाड़ी के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि गाड़ी को धर्मशाला का ही युवक चला रहा था जबकि उसके साथ एक अन्य सवार भी मौजूद था, जो कि सुरक्षित है। स्थानीय लोगों ने घायल को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चालक ने पुलिस को दुर्घटना का कारण सामने से लावारिस पशु का आ जाना बताया है, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसी से अक्तूबर 2024 में सकोह गांव के समीप एक बाइक सवार टकराकर घायल हुआ था। हालांकि उस दौरान गाड़ी को घायल युवक का दोस्त चला रहा था और बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि खड़ौता में शुक्रवार रात को एक गाड़ी पहाड़ी से नीचे गिर गई थी, जिसमें चालक को चोटें आई हैं। घायल का अस्पताल में उपचार चला हुआ है और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed