फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vaccination of all necessary to protect against fourth wave of corona

कोरोना की चौथी लहर से बचाव को सभी का वैक्सीनेशन जरूरी

Thu, 05 May 2022 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of all necessary to protect against fourth wave of corona
शाहपुर (कांगड़ा)। कोरोना महामारी ने दो साल तक दुनिया भर में भारी क्षति पहंचाई है। इसके विकराल रूप को देखते हुए विश्व भर के वैज्ञानिकों ने इसका इलाज ढूंढने के लिए कड़ी मेहनत की। अथक प्रयासों से हमारे वैज्ञानिकों ने कोविड रोधी वैक्सीन के रूप में सुरक्षा कवच ढूंढ निकाला है। वैक्सीनेशन ने न केवल इसकी रफ्तार को कम किया, बल्कि लोगों की इम्युनिटी को बढ़ाकर कई जिंदगियों को भी बचाया है। स्वास्थ्य विभाग की मेहनत के चलते अधिकतर वयस्कों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। अब हमें देश के भविष्य यानी बच्चों को सुरक्षित करने पर जोर देना चाहिए। इसके लिए जिला कांगड़ा के बुद्धिजीवी पांच से 12 साल तक के बच्चों को वैक्सिनेशन करवाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यापकों की रहेगी अहम भूमिका
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व सचिव प्रभात शर्मा ने बताया कि बच्चों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए पहले अभिभावकों और अध्यापकों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। अकसर देखा जाता है कि बच्चे अध्यापकों का कहा जल्दी मानते हैं। अध्यापकों की ओर से बच्चों को समझाकर इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

बच्चों को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी : रत्न सिंह
शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर रिटायर्ड रत्न सिंह ने बताया कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्हें सुरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य है। सभी अध्यापकों और अभिभावकों चाहिए कि बच्चों को समझाकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। स्वस्थ समाज की कल्पना के लिए स्वस्थ शरीर का होना अति जरूरी है। महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन जरूरी: ओशिन
दो बार एचएएस की परीक्षा पास कर युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी रैत की ओशिन शर्मा ने बताया कि महामारी से बचने के लिए सभी की वैक्सीनेशन करवाना बहुत जरूरी है। इससे इम्युनिटी पावर मजबूत होती है। कोई भी बच्चा इससे छूटना नहीं चाहिए। कोरोना की चौथी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए 12 साल से कम उम्र के बच्चों की वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed