फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vacant posts increased the problems of the people

Kangra News: खाली पदों ने बढ़ाईं लोगों की दिक्कतें

Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Vacant posts increased the problems of the people
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पदों ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। जिले में पहले ही कई पद खाली चल रहे हैं। अब 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति के बाद कई अन्य विभागों में भी महत्वपूर्ण पद खाली हो गए हैं। जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, नायब तहसीलदार राजेश पटाकू, उपायुक्त कांगड़ा की निजी सचिव नरेश कुमारी और कार्यालय अधीक्षक बुधवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर जिले में जिला राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त निगम कांगड़ा में सचिव, लोक निर्माण विभाग धर्मशाला, भवारना और ज्वालामुखी मंडल के अधिशासी अभियंता के पद खाली चल रहे हैं। अधिशासी अभियंता देहरा के पद पर भी सेवा विस्तार प्रदान किया है। 30 अप्रैल को प्रदेश भर में डेढ़ हजार पदों और अकेले कांगड़ा में ही विभिन्न विभागों में 50 से अधिक पदों पर अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। खाली पदों के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में विभिन्न निर्माण कार्यों के टेंडर की शक्तियां अधिशासी अभियंता के पास रहती हैं, लेकिन धर्मशाला, भवारना और ज्वालामुखी में पद खाली होने से दूसरे मंडलों के एक्सईएन, जिन्हें खाली पदों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, वे टेंडर आदि की औपचारिकताएं पूरी करवा रहे हैं। दो कार्यालयों का कार्यभार होने से मौजूदा अधिकारियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। पूरे प्रदेश में नई पंचायतों में गठन से संबंधित प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कांगड़ा में जिला पंचायत अधिकारी का पद जल्द न भरा गया तो यहां दिक्कतें पेश आ सकती हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अधिवक्ता विश्व चक्षु ने सरकार से खाली पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

खाली पदों को भरने की प्रक्रिया सरकार की ओर से जारी है। एडीएम कांगड़ा, एडिशनल रजिस्ट्रार को आपरेटिव सोसायटी और केसीसी बैंक में स्थायी प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्तियां हो गई हैं। कुछ पद गत बुधवार को ही सेवानिवृत्ति के कारण खाली हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed