फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Use pesticides scientifically: Dr. Sanjay

कीटनाशकों का वैज्ञानिक ढंग करें इस्तेमाल : डॉ. संजय

Sat, 08 Nov 2025 01:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Use pesticides scientifically: Dr. Sanjay
कांगड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा ने हिल इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के सहयोग से किसानों के लिए एकीकृत कीट प्रबंधन पद्धतियों और रासायनिक कीटनाशकों के सुरक्षित विकल्प को बढ़ावा देने पर कार्यक्रम का आयाेजन किया। इसमें पर्यावरण अनुकूल फसल सुरक्षा समाधानों पर किसान प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 260 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के प्रभारी डॉ. संजय शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कीटनाशकों का विवेकपूर्ण, सुरक्षित, सीमित और वैज्ञानिक ढंग से इस्तेमाल करें। मुख्यातिथि डॉ. अशोक कुमार पंडा, कुलपति चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने कहा कि कीटनाशक फसल सुरक्षा के लिए एक वरदान हैं, परंतु जब इनका अविवेकपूर्ण या अत्यधिक प्रयोग होता है तो यही वरदान, अभिशाप बन सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की वैज्ञानिक डॉ. नीतू शर्मा ने कहा की खाली कीटनाशकों के डिब्बों को खुले में न फेंके। कार्यक्रम के विशेष अतिथि अभिषेक कौशिक (सहायक महाप्रबंधक) हिल इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली ने किसानों के लिए कीटनाशकों के सुरक्षित और समझदारी पूर्ण उपयोग पर सरल व प्रभावी वक्तव्य दिया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि हमेशा प्रमाणित कीटनाशकों का ही इस्तेमाल करें। छिड़काव के समय मास्क, दस्ताने और सुरक्षा उपकरण अवश्य पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed