फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Unprecedented increase in the honorarium of players in the state: Goma

प्रदेश में खिलाड़ियों की सम्मान राशि में अभूतपूर्व वृद्धि : गोमा

Sat, 30 Nov 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 30 Nov 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Unprecedented increase in the honorarium of players in the state: Goma
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शुक्रवार को पंचरुखी में 21वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में देशभर से आठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

गोमा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक फैसला कर प्रोत्साहन राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का सम्मान किया है। ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता के लिए सम्मान राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़, रजत पदक विजेता को दो से तीन करोड़ और कांस्य पदक विजेता एक से दो करोड़ किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एशियन और पैरा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता की सम्मान राशि को 50 लाख से चार करोड़, रजत पदक के लिए 30 लाख से 2.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से 1.50 करोड़ किया है। प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर में 20 स्टेडियम निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले प्रदेश के 21 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मान राशि प्रदान करेंगे। इससे पहले युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इनकम टैक्स गुजरात और नॉर्दर्न रेलवे की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed