फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Unemployed people got training in cutting-tailoring

Kangra News: बेरोजगारों को मिला कटिंग-टेलरिंग का प्रशिक्षण

Wed, 14 Aug 2024 03:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Unemployed people got training in cutting-tailoring
धर्मशाला। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला जिला कांगड़ा की ओर से बेरोजगार युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिन का कटिंग-टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर के समापन पर पीएनबी के उपमंडल प्रमुख भरत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला नियमित तौर पर बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करता है ताकि युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा तथा युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए बैंकों से लोन दिलाने में भी मदद की जाती है। इस अवसर पर आरसेटी की निदेशक गरिमा ने बताया कि तीस दिन के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 33 महिलाओं को टेलरिंग और कटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। आने वाले दिनों में इस संस्थान द्वारा निम्नलिखित कोर्स करवाए जाएंगे। प्रशिक्षण केंद्र में भविष्य में दस दिवसीय खुंब उत्पादन, दस दिवसीय मौन पालन तथा तीस दिवसीय कंप्यूटर टेली के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक तिलक राज डोगरा, रमेश चंद डढवाल और सिलाई अध्यापिका मीना कुमारी उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed