फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Underestimating any team in the IPL can prove costly: Corbin

आईपीएल में किसी भी टीम को कम आंकना पड़ सकता है भारी : कॉर्बिन

Thu, 14 May 2026 02:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Underestimating any team in the IPL can prove costly: Corbin
धर्मशाला। पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने टीम की तैयारियों पर कहा कि आईपीएल में किसी भी टीम को कम आंकना भारी पड़ सकता है। पंजाब किंग्स की कमजोरियों का विश्लेषण कर रहे हैं और मुंबई अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

कॉर्बिन बॉश ने कहा कि धर्मशाला की पिच वानखेड़े या चंडीगढ़ से अलग चुनौतियां पेश करती है, जिसके लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं। बॉश के अनुसार एक ऑलराउंडर के तौर पर उनकी कोशिश खेल के तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की है। मैच के दौरान ओस (ड्यू) के बड़े फैक्टर को देखते हुए मुंबई के गेंदबाज गीली गेंद के साथ पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉश ने बताया कि अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अंतिम ओवरों में रन रोकने में सफलता हासिल करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्तमान में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की यूनिट शानदार फॉर्म में है और टीम का संतुलन काफी बेहतर हुआ है। वीरवार को होने वाले इस मैच को लेकर बॉश ने रोमांचक मुकाबले की उम्मीद जताई है। जहां एक ओर पंजाब किंग्स अपनी हार का क्रम तोड़कर वापसी की कोशिश करेगी, वहीं मुंबई इंडियंस अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed