फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Uncontrolled bike collided with a tree, wife died

Kangra News: नरनूंह में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, पत्नी की मौत, पति घायल

Sun, 16 Mar 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a tree, wife died
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत नरनूंह में वीरवार रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला पति के साथ भरमौर स्थित अपने मायके के घर जा रही थी। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलविंद्र सिंह (25) निवासी खुंडियां (देहरा) अपनी पत्नी नीतू (25) के साथ वीरवार को होली की छुट्टियों के चलते औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से भरमौर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। बद्दी से वाया तलवाड़ा–धमेटा मार्ग जाते हुए जैसे ही दंपति नरनूंह पुल के पास पहुंचा, बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद के बाद उन्हें रैहन स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें नूरपुर रैफर किया गया और बाद में बलविंद्र को मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया। नीतू की हालत नाजुक होने के कारण उसे पठानकोट ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंद्र सिंह की टांग में फ्रैक्चर है और उनका इलाज टांडा में चल रहा है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। रैहन पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी नूरपुर, विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed