Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Unable to meet the CM, they took out a procession carrying cow dung and black flags.

Kangra News: चंबा के लिए भी ... सीएम से न हो पाई भेंट तो गोबर-काले झंडे लेकर निकाला जुलूस

Tue, 17 Nov 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Unable to meet the CM, they took out a procession carrying cow dung and black flags.
तपोवन विधानसभा परिसर के बाहर गोबर और काले झंडे लेकर मौन जुलूस निकालते हुए जिला चंबा का प्रतिनिध - फोटो : udhampur news
धर्मशाला। मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने से भड़के चंबा के प्रतिनिधिमंडल ने गोबर और काले झंडे लेकर मौन जुलूस निकाला। मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के रिक्त पद भरने की मांग के संबंध में लोग तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचे थे। भेंट न होने पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता जय सिंह ने कहा कि गेट पर उन्हें दोपहर तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात कही गई थी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा परिसर से जोरावर स्टेडियम तक मौन जुलूस निकाला। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दो घंटे तक जोरावर स्टेडियम में रोके रखा और बाद में बताया कि मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता जय सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों की भारी कमी से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। जुलाई में एक युवक और मासूम बच्ची की मौत के मामलों की जांच रिपोर्ट भी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मिंजर मेले के दौरान सरोल में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ था, लेकिन वहां केवल तीन ओपीडी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी ओपीडी एक ही स्थान पर चलाने और ट्रामा सेंटर जल्द शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा, उन्होंने एचआरटीसी के बंद पड़े रूटों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि पहले 202 रूट चलते थे, जो बसों की कमी से घटकर 115 से 120 रह गए हैं, जबकि 222 मैकेनिकल कर्मचारियों की जरूरत के मुकाबले केवल 49 ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed