फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ultrasound will start soon in Jaisinghpur Hospital

जयसिंहपुर अस्पताल में अब जल्द शुरू होंगे अल्ट्रासाऊंड?????

Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound will start soon in Jaisinghpur Hospital
लंबागांव (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में जल्द ही लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने वाली है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। एसडीएम पवन शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में विधायक रविंद्र धीमान ने बीएमओ को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 17 लाख 64 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। बजट में अस्पताल के लिए नया जेनरेटर सहित अन्य उपकरण खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक ने कहा कि प्रदेश के अन्य नागरिक चिकित्सालयों की तरह जयसिंहपुर में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बीएमओ डॉ. केएल कपूर को निर्देश दिए कि जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड शुरू किए जाएं और सप्ताह में कम से कम दो दिन थुरल अस्पताल से डॉक्टर यहां आकर अल्ट्रासाउंड करें। अस्पताल प्रशासन को अस्पताल परिसर में बनी दवाइयों की दुकान को किराये पर देने के लिए दोबारा बोली लगाने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम पवन शर्मा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि जो भी खरीदारी अस्पताल के लिए की जाए, वह जेम पोर्टल के माध्यम से की जाए। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. केएल कपूर, जिला पार्षद संजीव ठाकुर, डॉ. निशु, एमओ डॉ. शुभम सूद, डॉ. आशीष सूद, डॉ. राहुल धीमान, पंचायत प्रधान कृष्णकांत धीमान, एसडीओ पीडब्ल्यूडी एससी ठाकुर, युवराज चौधरी, आरआर शुक्ला सहित आरकेएस गवर्निंग बॉडी के सदस्य मौजूद रहे। इससे पहले विधायक ने अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed