फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ultrasound will be conducted in Nurpur Hospital for the first five days of the week.

Kangra News: नूरपुर अस्पताल में हफ्ते के पहले पांच दिन होंगे अल्ट्रासाउंड

Thu, 06 Feb 2025 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound will be conducted in Nurpur Hospital for the first five days of the week.
जसूर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल नूरपुर में बुधवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई। टांडा मेडिकल कॉलेज से लेवल-1 का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद डॉ. राजीव अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करेंगे।
विज्ञापन

नूरपुर अस्पताल में फिलहाल यह सुविधा अभी गर्भवती महिलाओं को मिलेगी। अन्य मरीजों के लिए भी जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की जाएगी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा वर्तमान में नूरपुर में सप्ताह में केवल पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार और शनिवार को मिलेगी। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड के डाॅक्टर सिविल अस्पताल जवाली में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

नूरपुर अस्पताल में गत कई वर्षों से यह पद रिक्त चला था, जिसके चलते उपमंडल नूरपुर के जवाली, फतेहपुर, इंदौरा के अलावा भटियात के लोगों विशेषकर गर्भवती महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब यह पद के भरे जाने से क्षेत्र के आम लोगों को निजी अस्पतालों और पठानकोट के निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड में पैसे लुटाने से बचेंगे। निजी अस्पतालों में आम तौर पर अल्ट्रासाउंड 1,000 से 1,500 रुपये में किए जाते हैं। एमएस नूरपुर विवेक बन्याल ने कहा कि बुधवार से नूरपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed