फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Uday and Ankush will participate in handball national competition

Kangra News: हैंडबाल राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे उदय और अंकुश

Fri, 06 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uday and Ankush will participate in handball national competition
जवाली (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय हैंडबाल स्पर्धा में भाग लेने के बाद पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के दो खिलाड़ी उदय और अंकुश चौधरी नेशनल हैंडबाल स्पर्धा में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ियों का स्कूल प्रशासन ने हार पहनाकर सम्मान किया और राष्ट्रीय स्पर्धा से पूर्व होने वाले प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। ये खिलाड़ी जिला ऊना के बसदेहरा में नौ दिसंबर तक चार दिन के प्रशिक्षण के बाद 11-17 दिसंबर तक लुधियाना में होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा, उपप्रधानाचार्य यशपाल सिंह, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता एवं कोच अजय कुमार ने बताया कि चार वर्षों में स्कूल से 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले चुके हैं। उदय दूसरी बार स्पर्धा में भाग लेने वाले हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला की ओर से जारी सूची के अनुसार ऊना से दिव्यांश, कर्मवीर सिंह, परवीन, मनीष, दमन और मयंक हैं। बिलासपुर से देवप्रकाश, सव्प्रीत, तनिश, प्रिंस चौहान शुभम, सूरज गौतम और जतिन चौधरी शामिल हैं। सिरमौर से मोहम्मद सकीन और कांगड़ा से उदय और अंकुश चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed