फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two youths returning from Shibbothan fair died after tractor overturned

Kangra News: शिब्बोथान मेले से लौटे रहे दो युवकों की ट्रैक्टर पलटने से मौत

Wed, 18 Sep 2024 06:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from Shibbothan fair died after tractor overturned
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के भरमोली (सुतराहड़) में जसूर-तलवाड़ा सड़क पर मंगलवार शाम को ट्रैक्टर पलटने से पंजाब के दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। ये लोग शिब्बोथान मेले में झूले लगाकर वापस लौटे रहे थे, उस वक्त यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान रामजी और शिप्पू निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार आशीष निवासी भांति सुलतानपुर (यूपी) केु अनुसार गुरप्रताप निवासी खियालाकलां ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था कि सुतराहड़ में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रामजी और शिप्पू निवासी अमृतसर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में गुरप्रताप और आशीष भी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed