फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two youths from Fatehpur were shot at in Batala, one died

Kangra News: फतेहपुर के दो युवकों पर बटाला में चलीं गोलियां, एक की मौत

Tue, 18 Mar 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Fatehpur were shot at in Batala, one died
मृतक केवल सिंह का फाइल फोटो
फतेहपुर/रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के नंगाल और हाड़ा के दो युवकों पर रविवार रात्रि पंजाब के बटाला में अज्ञात लोगों की ओर से गोलियां चलाईं गईं। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नंगाल निवासी केवल सिंह पुत्र फिरंगी और हाड़ा निवासी रवि कुमार पुत्र गिरधारी बटाला के एक पेट्रोल पंप पर काम कर रहे थे। रविवार रात को करीब आठ बजे कुछ अज्ञात नकाबपोश बाइक सवारों ने बाइक में पेट्रोल डलवाया और बाद में केवल सिंह से कैश छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दौरान केबल सिंह और बाइक सवारों के बीच झड़प हो गई। अज्ञात लोगों ने केवल सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इतने में ही दूसरा युवक रवि बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर भी गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार वहां से भाग निकले। पंजाब पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है मृतक केवल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। केवल सिंह ने करीब पांच साल पूर्व पेट्रोल पंप पर काम शुरू किया था।
उनके पिता का देहांत हो चुका है और परिवार का गुजारा उनके वेतन से ही चलता था। केबल सिंह की मौत से परिवार और उसकी पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक की बेटी सातवीं, जबकि बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। पंचायत प्रधान नंगाल रछपाल सिंह ने बताया कि मृतक केवल सिंह का सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से मृतक परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है।

मृतक केवल सिंह का फाइल फोटो

मृतक केवल सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed