{"_id":"6a4d5d47465ac2ef4d05a309","slug":"two-youths-arrested-for-creating-a-ruckus-while-intoxicated-kangra-news-c-95-1-kng1004-243601-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशे में हंगामा करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशे में हंगामा करने वाले दो युवक गिरफ्तार
Wed, 08 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। चैतडू बाजार में शराब के नशे में हंगामा, गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक-दूसरे को जान से मारने और आत्महत्या की धमकियां भी दे रहे थे, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मेडिकल जांच में स्थानीय निवासी सुनील कुमार और ओम दिनेश के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन