फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two youth seriously injured in collision with taxi, Tanda referred

Kangra News: टैक्सी की टक्कर दो युवक गंभीर घायल, टांडा रेफर

Sat, 13 Apr 2024 03:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Two youth seriously injured in collision with taxi, Tanda referred
धर्मशाला कोतवाली बाजार के संगम पार्क के पास दो युवकों को टक्कर मारने के बाद पोल से टक्कराई टैक्
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत कोतवाली बाजार में शुक्रवार दोपहर बाद एक टैक्सी चालक ने दो राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी और दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। राहगीरों को टक्कर मारने के बाद टैक्सी एक खंभे से जाकर टकरा गई। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे खड़ा डंडा सड़क की तरफ से धर्मशाला आ रहे एक टैक्सी चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते टैक्सी ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। राहगीरों को कुचलने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इन घायल राहगीरों में विशाल पठानिया और अक्षय कुमार निवासी मंडी को गंभीर चोटें आईं। दोनों ही घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी चालक न्यूट्रल ही गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते खड़ी उतराई पर उसकी गाड़ी का ब्रेक नहीं लगा। इससे यह दुर्घटना सामने आई। टैक्सी चालक ने जब राहगीर को टक्कर मारी तो टक्कर से युवक उछल कर दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक टैक्सी के नीचे ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। टैक्सी ने इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को भी टक्कर मारी, जिसके चलते स्कूटी को भारी नुकसान हुआ है। वहीं एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाया है। अगर टैक्सी सड़क किनारे खंभे से नहीं टकराती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनवे हो ट्रैफिक व्यवस्था
स्थानीय लोगों का कहना है कि खड़ाडंडा सड़क को वन-वे घोषित किया जाना चाहिए। इस सड़क पर दोनों ओर से वाहन आने और सड़क तंग होने के साथ ही भीड़भाड़ वाला होने के कारण हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। इस चौक पर अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



क्या कहते हैं तकनीकी विशेषज्ञ
तकनीकी विशेषज्ञ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर कोई भी गाड़ी न्यूट्रल में चल रही होगी तो उस पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल होता है।


कोतवाली बाजार में एक दुर्घटना का मामला सामने आया है। इस दौरान टैक्सी की टक्कर से दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। अभी तक इस संदर्भ में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है। घायलों के बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed