{"_id":"69f65a0fcea3fbd9d005d211","slug":"two-time-champion-spartan-soldier-eliminated-from-tournament-kangra-news-c-95-1-kng1047-232850-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो बार की विजेता स्पार्टन सोल्जर टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो बार की विजेता स्पार्टन सोल्जर टूर्नामेंट से बाहर
Sun, 03 May 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 03 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज में खेली जा रही टांडा प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। शनिवार को दूसरे राउंड के दो मैच खेले गए। पहला मैच महादेव 11 और स्पार्टन सोल्जर के बीच जबकि दूसरा मैच व्हाइट निंजा और ओटी वॉरियर्स के बीच खेला गया।
पहले मैच में महादेव 11 की टीम ने 92 रन का लक्ष्य दिया। नवीन की शानदार गेंदबाजी के चलते पिछले दो वर्ष की विजेता स्पार्टन सोल्जर की टीम 53 रन बना पाई और प्रतियोगिता से बाहर हो गई। 3 विकेट और 10 रन के योगदान के लिए नवीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
दूसरे मैच में व्हाइट निंजा ने ओटी वॉरियर्स को जीत के लिए 42 रन का लक्ष्य दिया। ओटी वॉरियर्स की टीम ने रजत के 20 रनों की सहायता से आसानी से प्राप्त कर लिया। रजत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।