फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two sports complexes hang in the balance due to budget issues

Kangra News: बजट के फेर में अधर में लटके दो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

Fri, 20 Jun 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 20 Jun 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
Two sports complexes hang in the balance due to budget issues
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के पालमपुर और परागपुर में बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए लोगों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। कभी बजट तो कभी काम समय पर न होने चलते दोनों स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अधर में अटके हुए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के युवाओं को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार पालमपुर के चिंबलहार में बनने वाले खेल विभाग के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन अभी तक इसका 70 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की लागत सात करोड़ के करीब है और अब तक इस पर ढाई करोड़ का बजट ही मिला है। वहीं परागपुर में खेलो इंडिया के तहत बने रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की लागत साढ़े छह करोड़ से अधिक है। इसके लिए अभी तक एक करोड़ से अधिक की राशि ही मिल पाई। जिसके चलते इनके काम की गति भी धीरे चल रही और और लागत भी बढ़ रही है। ऐसे में युवाओं का इन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास करने का सपना अभी पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि चिंबलहार के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं बजट का प्रबंध भी किया जा रहा है। वहीं परागपुर में भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम तेज गति से चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed