फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two small ponds ready, with the help of Fisheries Department and people, fishes of Dal will shift

Kangra News: दो छोटे तालाब तैयार, मत्सय विभाग और लोगों की मदद शिफ्ट होंगी डल की मछलियां

Tue, 01 Oct 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 01 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Two small ponds ready, with the help of Fisheries Department and people, fishes of Dal will shift
मैक्लोड्गंज की डलझील में रिसाव के चलते तड़फ रही मछलियों को ​शिफ्ट करने के बनाए जा रहा पौंंड। सं
धर्मशाला। प्रदेश के हजारों लोगों की आस्था का केंद्र मैक्लोडगंज की पवित्र डल झील में रिसाव के कारण मरने की कगार पर पहुंचीं मछलियों को प्रशासन ने शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए झील के पास ही दो छोटे तालाब बनाए गए हैं। अब मत्सय विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से झील की मछलियों को शिफ्ट किया जाएगा। सोमवार को मैक्लोडगंज और धर्मशाला के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने डल झील में हो रहे रिसाव और पानी कम होने से तड़पतीं मछलियों को बचाने के लिए एसडीएम धर्मशाला के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में द्रुवेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव जसवाल, टैक्सी यूनियन मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अशोक शर्मा, होटल एसाेसिएशन से अश्वनी बांबा, राहुल धीमान, व्यापार मंडल मैक्लोडगंज के प्रधान नरेंद्र पठानिया, शमशेर नैहरिया और अशोक पठानिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से जल्द मछलियों को तालाब में शिफ्ट करने के लिए कहा, जबकि झील में हो रहे रिसाव की समस्या का स्थायी हल निकालने पर भी चर्चा हुई। इसके बाद एसडीएम धर्मशाला ने आदेश पारित किए कि झील में मछलियों को मत्सय विभाग के मछुआरों और स्थानीय लोगों की मदद से बनाए गए दो तालाबों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा रिसाव को रोकने के लिए पहले झील को खाली किया जाएगा। विशेषज्ञों से इसके रिसाव का स्थायी हल निकालने के लिए परामर्श भी लिया जाए। सब कुछ होने के बाद इसके बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

द्रुवेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव जसवाल ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि स्थानीय लोगों और मत्सय विभाग की मदद से मछलियों को एक या दो दिन में बनाए तालाब में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा विशेषज्ञों की मदद के बाद इसके रिसाव का स्थायी हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संजीव भोट ने कहा कि मछलियों को शिफ्ट करने के लिए दो छोटे तालाब बना दिए गए हैं। जल्द मछलियों को मत्सय विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed