{"_id":"673ca728edb683784405964d","slug":"two-routes-of-hrtc-dharamshala-division-suspended-due-to-restrictions-in-delhi-kangra-news-c-95-1-kng1004-155128-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिल्ली में पाबंदियों पर एचआरटीसी धर्मशाला मंडल के दो रूट सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिल्ली में पाबंदियों पर एचआरटीसी धर्मशाला मंडल के दो रूट सस्पेंड
Wed, 20 Nov 2024 08:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
मंडल के सात डिपो से 29 की बजाय अब चल रहे 26 रूट
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़े वायु प्रदूषण के बीच लगाई गई पाबंदियों का असर हिमाचल में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते बीएस-6, इलेक्टि्रक और सीएनजी वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। ऐसे में एचआरटीसी की बसों और टैक्सी कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला मंडल के अंतर्गत ही दो रूट सस्पेंड किए गए हैं जबकि कुछ को क्लब और कुछेक रूटों पर बीएस-6 बसों को चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। ऐसे में वहां पर सरकार ने कुछ पाबंदियां लगाई हैं। इसी के चलते निगम के धर्मशाला मंडल के अंतर्गत दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों में भी निगम प्रबंधन ने बीएस-6 बसों को चलाने की व्यवस्था की है। इसके तहत पालमपुर डिपो से सुबह सात और शाम 6:40 पर चलने वाले रूट को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा जोगिंद्रनगर-दिल्ली रूट पर दोपहर बाद चार बजे चलने वाली डिलक्स की जगह बीएस-6 साधारण बस को चलाया जा रहा है। धर्मशाला-दिल्ली शाम सात बजे वाले रूट पर डिलक्स की बजाय साधारण बीएस-6 बस को चलाया जा रहा है। धर्मशाला-दिल्ली वोल्वो जोकि शाम 6:30 और रात 8:30 बजे चलती थी, उनमें से एक बस को रात आठ बजे जबकि एक बस को बीड़-दिल्ली रूट पर दोपहर बाद 3:45 बजे चलाया जा रहा है। वहीं, धर्मशाला-दिल्ली शाम छह बजे चलने वाली डीलक्स बस को अब 6:40 पर चलने वाले एसी डिलक्स बस में क्लब किया गया है।
बाक्स:
टैक्सी कारोबार पर भी पड़ रहा असर
दिल्ली में लगी पाबंदियों के बाद टैक्सी कारोबार पर भी असर पड़ा है। एक्स सर्विसमेन टैक्सी यूनियन धर्मशाला ऑफिस क्लर्क लकिंद्र सिंह ने बताया कि पाबंदियों के कारण बीएस-6, इलेक्टि्रक और सीएनजी चलित वाहन ही प्रवेश कर रहे हैं। पाबंदियों से कारोबार पर असर पड़ना शुरू हो गया है। टैक्सियों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है। इससे चालक ही नहीं बल्कि यात्री भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
- धर्मशाला डिवीजन में बीएस-6 बसों की व्यवस्था है और उन्हें दिल्ली रूट पर भेजा जा रहा है। पालमपुर डिपो के दो रूट सस्पेंड किए गए हैं जबकि रूटिन में चल रहे रूटों पर बीएस-6 बसों से बदला गया है। कुछ रूट को क्लब कर चलाया जा रहा है।
- पंकज चड्डा, डीएम एचआरटीसी धर्मशाला।