{"_id":"67f3747105da6bf60904cbb7","slug":"two-people-arrested-for-breaking-into-a-house-and-stealing-jewellery-and-cash-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: घर से घुसकर गहने व नकदी चोरी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: घर से घुसकर गहने व नकदी चोरी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Mon, 07 Apr 2025 12:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:15 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत पुलिस ने नंरनूह गांव में पिछले दिनों ममता देवी के घर से गहने व नकदी चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत पुलिस ने नंरनूह गांव में पिछले दिनों ममता देवी के घर से गहने व नकदी चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों युसूफ सिप्पू निवासी पुरानी गंगथ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा व साहिल निवासी गांव व डाकघर बरोट तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा को मुकाम इंदपुर (इंदौरा) को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ममता देवी रैहन में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं तथा उसका पति बीएसएफ में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि ममता देवी किसी कार्य के लिए बाजार गई थी। इस दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर गहनों वा नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
ममता देवी ने इस संदर्भ में पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने मामले में साक्ष्यों की गहन जांच और विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। चोरी करने में इस्तेमाल किए गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा इस चोरी किए सामान को बेचने में मदद करने वाले आरोपी युसूफ की माता किरण पत्नी विजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 20,000 रुपये की नकदी भी बरामद करने में भी सफलता मिली है। एसपी अशोक रतन ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन