फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two parking will be built near the landing site in Beed Billing

पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट के समीप बनेंगी दो पार्किंग

Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two parking will be built near the landing site in Beed Billing
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी की चौगान व क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर दो बड़ी पार्किंग बनेंगी। पर्यटन विभाग नई मंजिल नई राहें योजना के तहत इनका निर्माण कराएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभाग जुलाई माह में दोनों पार्किंग का निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाली इन दो पार्किंग के निर्माण से लैंडिंग साइट के समीप बेतरतीब खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
एक पार्किंग का निर्माण लैंडिंग साइट के समीप स्थित भूमि पर किया जाएगा और इसकी ऊंचाई फ्लाइंग जोन से ऊपर नहीं होगी, जबकि दूसरी पार्किंग का निर्माण क्योर में पुल के समीप किया जाएगा। दोनों पार्किंग में 250 वाहनों को पार्क किए जाने की क्षमता होगी। क्योर में बनने वाली पार्किंग डबल स्टोरी होगी। बाद में इन दोनों पार्किंग के ऊपर पर्यटन विभाग कैफे शुरू करेगा। पार्किंग में आधुनिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में पर्यटक लैंडिंग साइट के सामने स्थित मार्ग पर बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क कर देते हैं। इन वाहनों के कारण लैंडिंग करने में पायलटों को दिक्कत आती है। साथ ही जाम की स्थिति भी बनी रहती है। दो पार्किंग के निर्माण के अलावा चौगान चौक के समीप एक भव्य गेट का निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। विधायक मुल्क राज प्रेमी ने बताया की नई मंजिल नई राहें के तहत बीड़ बिलिंग में करोड़ों के विकास कार्य जारी हैं। पर्यटन उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने बताया कि पार्किंग और गेट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed