{"_id":"6824f6beb4ef04871a0b9b48","slug":"two-more-accused-arrested-in-chitta-smuggling-case-in-jwalamukhi-kangra-news-c-95-1-kng1004-176961-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में चिट्टा तस्करी मामले में दो और आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में चिट्टा तस्करी मामले में दो और आरोपी धरे
Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। ज्वालामुखी क्षेत्र में चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस थाना ज्वालामुखी में पहली अप्रैल को दर्ज मामले में जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर की है। अब दोनों आरोपी ज्वालामुखी के ही रहने वाले हैं और वे क्षेत्र में चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान राहुल और जय शर्मा निवासी ज्वालामुखी के रूप में हुई है। इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार पहली अप्रैल 2025 को दरंग निवासी जसवंत सिंह से पुलिस ने 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 अप्रैल को जतिन हंस उर्फ जट्टू निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान मामले में ज्वालामुखी में पूर्व पार्षद रहे ज्वालामुखी निवासी मनु शर्मा का नाम भी सामने आया था, जिसे पुलिस ने 7 अप्रैल को मनु शर्मा को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस जांच में ज्वालामुखी में मुख्य चिट्टा सप्लायर राहुल और जय शर्मा का नाम सामने आया था। अब इन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
मयंक चौधरी, एसपी देहरा