फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two members of the gang who made obscene videos and blackmailed people were caught, Fatehpur police

Kangra: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो सदस्य राजस्थान से पकड़े

Fri, 10 Jan 2025 02:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jan 2025 02:19 PM IST
सार

कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
Two members of the gang who made obscene videos and blackmailed people were caught, Fatehpur police
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्य राजस्थान से पकड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है व पुलिस थाना फतेहपुर लाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरोह ने मच्छोट के 21 वर्षीय युवक मनीष राणा को वीडियो कॉल करके उनका अश्लील वीडियो बना लिया था और उनकी वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी दे रहे थे। युवक मनीष राणा ने बेइज्जती के डर से उनके खाते में 11 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर भी कर दी थी लेकिन शातिरों की ओर से फिर से पैसे मांगे जा रहे थे। युवक ने प्रताड़ित होकर पहली जनवरी 2024 को अपने मोबाइल पर सुसाइड  नोट लिखकर चाचा को व्हाट्सएप  पर भेजकर आत्महत्या कर ली थी। युवक का शव शव जंगल में मिला था।

विज्ञापन




सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए राजस्थान से दो युवकों पंकज व सचिन को गिरफ्तार किया है व पुलिस थाना फतेहपुर लाया है।  डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि मच्छोट के युवक मनीष राणा ने पहली जनवरी 2024 को यौन प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इस केस में पुलिस की ओर से दो युवकों को राजस्थान से गिरफ्तार करके फतेहपुर लाया गया है। दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा उनसे सख्ती से पूछताछ करके बाकी गिरोह के सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed