{"_id":"65e4c90948536e603d0f5e54","slug":"two-drops-of-life-given-across-the-district-107030-children-drank-polio-drops-kangra-news-c-95-1-kng1003-127514-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिले भर में पिलाई दो बूंद जिंदगी की, 107030 बच्चों ने पी पोलियो ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिले भर में पिलाई दो बूंद जिंदगी की, 107030 बच्चों ने पी पोलियो ड्रॉप्स
Mon, 04 Mar 2024 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को 0 से 5 साल तक के 107030 (98%) बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर सुशील शर्मा ने बताया कि विभाग ने इस अभियान के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1070 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे जिन पर 4268 टीम मेंबर तैनात किए गए थे।
इसके अतिरिक्त 21 ट्रांजिट प्वाइंट और 173 अति जोखिम वाले क्षेत्र जैसे झुग्गी झोपड़ी, ईट भट्टे, निर्माण कार्य वाली जगह औरक्रशर पर कार्य करने वाले श्रमिक और प्रवासी परिवारों के बच्चों को दवाई पिलाई गई। साथ ही उन्होंने बताया की हमारा यह प्रयास रहेगा कि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। पोलियो बूथ पर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलाया गया, इसमें बच्चों को दवाई पोलियो की पिलाई गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 4 और 5 मार्च को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और अगर कोई बच्चा छूट गया होगा तो उसे दवाई पिलाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी कारणवश कोई बच्चा छूट गया हो तो घर-घर जब पोलियो सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आएंगे तो बच्चे को ड्रॉप्स पिलाना सुनिश्चित करें।