{"_id":"618576d0f74c24255a414cb1","slug":"two-bikes-collided-in-sulyali-kangra-news-sml3893514193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहनों की टक्कर में सेवानिवृत्त कर्मी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहिया वाहनों की टक्कर में सेवानिवृत्त कर्मी की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर में सुलयाली क्षेत्र के मकोड जम्मन में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमेश चंद पुत्र रफ्फो राम निवासी सेरवा डाकघर सुलयाली, तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में अनिकेत और अंकुश निवासी नूरपुर शामिल हैं।
घटना उस समय की बताई जा रही है, जब मृतक रमेश चंद अपनी बाइक पर सवार होकर नूरपुर से सुलयाली की ओर जा रहा था तो विपरीत दिशा से आ रही अप्लाइड फार बाइक जिसे अनिकेत चला रहा था और अंकुश भी उस पर सवार था।
उन्होंने विपरीत दिशा में जाकर मृतक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को नूरपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से घायल रमेश चंद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदवां पुलिस चौकी प्रभारी माधो राम मौके पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना नूरपुर के प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक अनिकेत पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नूरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।