{"_id":"67cf33ed5d85a02e2f095374","slug":"two-bikes-collided-after-colliding-with-a-trolley-one-died-kangra-news-c-95-1-kng1004-168616-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ट्राले से भिड़ंत के बाद आपस में टकराईं दो बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ट्राले से भिड़ंत के बाद आपस में टकराईं दो बाइक, एक की मौत
Tue, 11 Mar 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बनखंडी में दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरी बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
गुलेर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर देहरा के बनखंडी में सोमवार को एक ट्राले के साथ दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें अमृतसर के युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान आकाशदीप (21) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन, अमृतसर के रूप में हुई। उसके साथ बैठा जोबिन पुत्र अमरजीत निवासी अमृतसर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही दूसरी बाइक पर बैठे दो अन्य व्यक्तियों को चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार ये युवक हिमाचल में घूमने आए थे। आकाशदीप सहित सभी बाइक सवार माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद कांगड़ा होते हुए मणिकर्ण और मनाली जा रहे थे।
सोमवार को बनखंडी में एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाशदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। इसमें एक घायल जोबिन को देहरा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि आकाशदीप कनाडा जाने वाला था, इसलिए दोस्तों ने घूमने का प्रोग्राम बताया लेकिन यहां वह हादसे का शिकार हो गया।