फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two arrested in connection with theft of Rs 10 lakh from three houses in Barol

Kangra News: बड़ोल के तीन घरों में 10 लाख की चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 07:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with theft of Rs 10 lakh from three houses in Barol
आरोपी क्षेत्र की रैकी कर बंद घरों में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बड़ोल क्षेत्र में तीन घरों में हुई करीब 10 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में पुलिस ने रोबिन (28) निवासी झियोल और भीमसेन (32) निवासी दाड़ी दोनों तहसील धर्मशाला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियों ने 26 सितंबर को बड़ोल में एक घर से सोने के झुमके, चेन, अंगूठियां, चूड़ी, बैंक एफडी, कीमती महिला पर्स सहित 5 हजार की नकदी चुराई थी। इसके बाद 17 अक्तूबर को भी क्षेत्र के एक घर से डेढ़ लाख के आभूषण का किट्टी सेट, 85 हजार रुपये की दो अंगूठियां, 70 हजार के तीन झुमके और 4 हजार के चांदी के आभूषण चुराए थे। इसके अलावा इसी माह 3 नवंबर को 3.50 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चुराए थे। एक मामले में आरोपियों से गहने और नकदी की राशि बरामद कर ली है, जबकि अन्य गहनों को आरोपियों ने बेच दिया है।
विज्ञापन

आरोपी क्षेत्र में रैकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसमें बंद घरों में किसी के न होने की पूरी जानकारी जुटाने के बाद रात को चोरी करते थे। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि चोरी की तीन घटनाओं में 10 लाख के करीब गहने और नकदी चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी हुए सामान की रिकवरी की जा रही है और न्यायालय ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed