फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tushar won the gold in the men's senior category of fencing

नगरोटा सूरियां में जिला तलवारबाजी प्रतियोगता का हुआ शुभारंभ

Sat, 06 Nov 2021 08:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Tushar won the gold in the men's senior category of fencing
नगरोटा सूरियां में जिला तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता रहे होनहार। - फोटो : Kangra
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ग्राम पंचायत कथोली के उपप्रधान मुनीश कुमार ने किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कथोली के प्रधान जीएस बेदी के साथ स्टेट कैशियर एवं जिला अध्यक्ष अतुल ठाकुर, जिला कांगड़ा के प्रधान हर्षदीप शर्मा, जनरल सेक्रेटरी एसएस राजपूत, कोच कन्हैया लाल, कोच रुचि, अमन गुलेरिया एडवोकेट कांगड़ा, अक्षय कुमार रोजगार अधिकारी धर्मशाला, सोनिका वर्द्धन, संजीवना, मीना कुमारी, शैलजा चौधरी, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला वर्ग (सीनियर एवं जूनियर) और पुरुष वर्ग (सीनियर एवं जूनियर) में लगभग 45 बच्चों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग सीनियर में पराग लव्य राजपूत, साहिल, निश्चय गुलेरिया, शगुन राजपूत, अनुज चौधरी, सिद्धार्थ मनकोटिया, अनशुल गुलेरिया, रजत कुमार, तुषार अत्री, वरुण गुलेरिया, अमन कुमार।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग जूनियर में अरमान धीमान, आकाश, कार्तिक लबरा, दिव्यांश अंदोरिया, हिमांशु, आदित्य चावला, शाश्वत, सोमेश, शौर्य पगरोत्रा, महिला वर्ग सीनियर में सारा ठाकुर, शिक्षा बल्लौरिया, प्रतिज्ञा बल्लौरिया, कनु प्रिया, प्रिया, महिला वर्ग जूनियर में अन्नदिता राजपूत, मन्नत चौधरी, आयरा पठानिया, पलक, ख्वाइश जसरोटिया, खूशबू आदि बच्चे शामिल हुए। पुरुष वर्ग सीनियर (ईपी) में तुषार अत्री ने स्वर्ण पदक, अनशुल गुलेरिया ने रजत पदक और सिद्धार्थ मनकोटिया को कांस्य पदक मिला। फायल में पराग लव्य राजपूत ने स्वर्ण पदक, शगुन राजपूत को रजत पदक और अमन गुलेरिया को कांस्य पदक, सेबर में निश्चय गुलेरिया को स्वर्ण पदक, अनुज चौधरी को रजत पदक, वरुण गुलेरिया और रजत कुमार को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग जूनियर सेबर में आदित्य चावला को स्वर्ण पदक, हिमांशु को रजत पदक और अरमान धीमान को कांस्य पदक। ईपी में कार्तिक लबरा को स्वर्ण पदक, आकाश को रजत पदक और शौर्य पगरोत्रा को कांस्य पदक मिला। फायल में शाश्वत को स्वर्ण पदक, दिव्यांश को रजत पदक और सोमेश को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग (सीनियर) सेबर प्रतिज्ञा बल्लौरिया को स्वर्ण पदक और शिक्षा बल्लौरिया को रजत पदक। फायल सारा ठाकुर को स्वर्ण पदक और आयरा पठानिया को रजत पदक, ईपी में कनु प्रिया को स्वर्ण पदक और प्रिया को रजत पदक, महिला वर्ग जूनियर, फायल में अन्नदिता राजपूत को स्वर्ण पदक, सेबर में ख्वाइश को स्वर्ण पदक और ईपी में मन्नत चौधरी को स्वर्ण पदक, खुशबू को रजत पदक तथा पलक को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाएगा। इसमें विशेष आमंत्रित मुख्यातिथि से विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed