फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tug-of-war competitions will be held along with baby, flower and dog shows.

रेडक्राॅस मेला : बेबी, फ्लाॅवर और डाॅग शो के साथ होंगे रस्साकशी के मुकाबले

Thu, 19 Mar 2026 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Tug-of-war competitions will be held along with baby, flower and dog shows.
धर्मशाला। जिला रेडक्राॅस सोसायटी कांगड़ा की ओर से 7 अप्रैल को पुलिस मैदान धर्मशाला में रेडक्राॅस मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बेबी, फ्लाॅवर और डाॅग शो के साथ रस्साकशी के भी मुकाबले होंगे। मेला सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

सोसायटी के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह मेला न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का मंच बनेगा बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक सहभागिता का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगों की जांच, परामर्श, दवाइयों का वितरण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त टीबी, एनीमिया, मधुमेह, रक्तचाप आदि रोगों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा भी किसानों की जागरूकता के लिए विशेष स्टॉल लगाया जाएगा, जबकि उद्यान विभाग द्वारा फ्लावर शो आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग डाॅग शो का आयोजन करेगा, जबकि खेल विभाग रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर रेस, बच्चों एवं युवाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएगा। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और रेडक्रॉस की गतिविधियों से संबंधित लेख, संदेश एवं विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे।
इच्छुक व्यक्ति इसमें सहयोग हेतु रेडक्राॅस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मेले को और अधिक आकर्षक और जनभागीदारी से जोड़ने के लिए रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा लकी ड्राॅ का भी आयोजन किया जाएगा। लक्की ड्राॅ के कूपन की कीमत मात्र 50 रुपये है।

स्टाॅल लगाने की मंजूरी के लिए 2 अप्रैल तक का मौका
मेले में आमजन के मनोरंजन और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए घरेलू उत्पाद, हस्तशिल्प एवं स्थानीय व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। इच्छुक व्यक्ति अपने स्टॉल लगाने के लिए 2 अप्रैल तक रेडक्रॉस कार्यालय धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed