{"_id":"669c27f5574fc18e2f0a1444","slug":"truck-laden-with-furniture-overturned-on-the-road-out-of-control-kangra-news-c-95-1-ssml1021-140708-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा फर्नीचर से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा फर्नीचर से लदा ट्रक
Sun, 21 Jul 2024 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
कैंची मोड़ धर्मशाला में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा फर्नीचर से भरा ट्रक।
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ कैंची मोड़ पर शनिवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस ट्रक में फर्नीचर से संबंधित सामान भरा हुआ था। इस ट्रक के सड़क किनारे पलट जाने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे कैंची मोड़ पर एक हरियाणा नंबर का ट्रक सड़क पर पलट गया। यह ट्रक धर्मशाला की तरफ से पालमपुर की ओर जा रहा था।
ट्रक में फर्नीचर से संबंधित सामान लदा था। माना जा रहा है कि उतराई होने के कारण सामान से लद्दे ट्रक से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह सड़क किनारे ही पलट गया। जिस स्थान पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर गिरा है, वहां पर करीब 150 फीट की एक गहरी खाई है। इस खाई पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसके चलते अब तक 50 से ऊपर लोगों की जानें जा चुकी हैं। ब्यूरो