{"_id":"6afb5fe0a80205c2940d5518","slug":"traffic-moving-briskly-from-the-tunnel-to-kachhiyari-but-crawling-by-the-time-it-reaches-mataur-kangra-news-c-399-dsl1018-553892-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुरंग से कछियारी तक सरपट दौड़, मटौर तक रेंग रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुरंग से कछियारी तक सरपट दौड़, मटौर तक रेंग रहीं गाड़ियां
Tue, 17 Nov 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। समय सोमवार सुबह 10 बजे। दौलतपुर की पुरानी सुरंग से अलग नई फोरलेन टनल को पार कर सात से आठ मिनट में कछियारी पहुंच रही गाड़ियां अचानक कुछ क्षणों के लिए ठहरती हैं। बिना देरी किए मटौर की तरफ मुड़ जाती हैं। यहीं से जाम की स्थितियां पैदा होती हैं।
यह भंगवार से कछियारी का नया फोरलेन है जो हाल ही में चालू हुआ है। इस फोरलेन का अगला पैच अभी फाइलों में ही दौड़ रहा है। ऐसा इसलिए कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस वजह से मटौर में ट्रैफिक का बेतहाशा लोड हो चुका है और यह समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है।
कछियारी की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट होते ही वाहनों की लंबी कतारें रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही हैं। सिटी अस्पताल के सामने वाहनों के पहिए थम जाते हैं और आवाजाही रुक-रुक कर चल रही है। वाहन जैसे ही धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं, तो मटौर चौक का क्षेत्र ट्रैफिक से पूरी तरह पैक मिलता है।
विज्ञापन
मटौर में वैली ब्रिज पर वाहन धीमी गति से गुजर रहे हैं। जाम की इस स्थिति में एक वाहन चालक को मटौर से कछियारी करीब दो किलोमीटर पहुंचने में कम से कम आधा घंटा लग रहा है। ऐसे में अब कछियारी से अगले प्रस्तावित फोरलेन के जल्द निर्माण की मांग उठने लगी है।
फोरलेन निर्माण के बाद जोगीपुर और ललेहड़ के रास्तों से होकर गुप्तगंगा रोड पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। स्थानीय निवासी राज कुमार और तिलक राज ने बताया कि रोजाना इस संपर्क मार्ग से दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के वाहन गुजर रहे हैं।
-- -राजोल से ठानपुरी की अलाइनमेंट के विकल्प के संबंध में केंद्र और राज्य सरकार के बीच वार्ता चल रही है जो जल्द ही निष्कर्ष तक पहुंचने वाली है। इसके बाद राजोल से ठानपुरी फोरलेन निर्माण शुरू हो जाएगा। -उमाकांत मीणा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
कछियारी को जोड़ने वाले राजोल फोरलेन का काम भी जल्द शुरू किया जाना चाहिए। अन्यथा आने वाले समय में ट्रैफिक समस्या और विकराल रूप धारण कर लेगी। -तिलक राज, निवासी, दौलतपुर
फोरलेन चालू होने से संपर्क मार्गों पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया है। कछियारी से कांगड़ा पहुंचने के लिए गुप्तगंगा रोड पर लंबे जाम लग रहे हैं। इसलिए कछियारी से शहर के लिए एक वैकल्पिक सड़क निकाली जानी चाहिए। -सन्नी कुमार, निवासी, खोली
.....
ट्रायल आधार पर नया ट्रैफिक प्लान लागू
भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने एसडीएम की अनुमति के बाद ट्रायल आधार पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। प्रशासन की मंजूरी मिलते ही शहर में यातायात को सुचारु बनाने के लिए तीन प्रमुख अस्थायी बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत पालमपुर, बैजनाथ और आसपास के क्षेत्रों से कांगड़ा आने वाली सभी बसों को मुख्य बाजार की जगह कांगड़ा बाईपास से होकर बस स्टैंड तक भेजा जाएगा। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही सुगम रखने के लिए टांडा बाईपास से तहसील चौक की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे किया गया है। वहीं, मटौर और मुख्य चौकों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए धर्मशाला की तरफ जाने वाले वाहनों को 53-मील के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।