{"_id":"699db184e7fc2a826a061f72","slug":"truck-falls-at-a-sharp-turn-in-dhaliara-driver-from-up-dies-kangra-news-c-95-1-kng1024-222107-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ढलियारा के तीखे मोड़ पर गिरा ट्रक, यूपी के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ढलियारा के तीखे मोड़ पर गिरा ट्रक, यूपी के चालक की मौत
Wed, 25 Feb 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
ढलियारा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरा ट्रक। -स्रोत : जागरूक पाठक
देहरागोपीपुर। ढलियारा के खतरनाक तीखे मोड़ पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हो गया। वाहनों को ले जाने वाला एक बड़ा ट्रक (कार कैरियर) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 फुट नीचे राधा स्वामी भवन के पार्किंग क्षेत्र में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान पुष्पेंद्र कुमार, निवासी गांव साकीत, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार तीखे मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण ट्रक सीधे पार्किंग में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान नीचे कोई अन्य वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।