{"_id":"6aaff60b7e318078d40d197e","slug":"jawali-triumphs-in-kabaddi-and-kho-kho-kangra-news-c-95-1-kng1023-256812-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जवाली ने कबड्डी और खो-खो में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जवाली ने कबड्डी और खो-खो में मारी बाजी
Sun, 20 Sep 2026 08:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
चढ़ीयार में आयोजित छात्राओं की अंडर 19 खेलों के विजेताओं को सम्मानित करते सांसद अनुराग शर्मा।
चढ़ियार/बैजनाथ (कांगड़ा)। बख्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढ़ियार में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले के 15 खेलकूद ब्लॉकों से पहुंची करीब 540 खिलाड़ी छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दम दिखाया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कबड्डी के खिताबी मुकाबले में जवाली जोन ने फतेहपुर जोन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, खो-खो स्पर्धा के फाइनल में भी जवाली जोन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शाहपुर जोन को पराजित कर दोहरा खिताब जीता।
वॉलीबाल के रोमांचक मुकाबले में ज्वालामुखी जोन ने जवाली जोन को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। कुश्ती में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर ओवरऑल विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हारचक्कियां उपविजेता रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभावान छात्राओं का चयन जिला कांगड़ा की टीम के लिए किया जाएगा जो आगामी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश और प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने महान मुक्केबाज मैरी कॉम का उदाहरण देते हुए छात्राओं को कड़े अभ्यास और अनुशासन के दम पर मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।