{"_id":"690125e732ddd9ed9c072de5","slug":"trouble-arising-from-land-disputes-kangra-news-c-95-1-kng1004-203029-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जमीन विवाद से उपज रहे फसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जमीन विवाद से उपज रहे फसाद
विज्ञापन
धर्मशाला। लड़ाई-झगड़ों, महिलाओं से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार की शिकायतों को जमीन विवाद ही हवा दे रहा है। पुलिस के पास पहुंच रही इन शिकायतों में जांच के दौरान जमीन विवाद ही मुख्य कारण सामने उभरकर आ रहा है। पुलिस जिला कांगड़ा में आए दिन ऐसे आरोपों को लेकर शिकायतकर्ता थानों में पहुंच रहे हैं। जमीन विवाद को लेकर अपने सगे-संबंधियों पर ही गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जमीन के टुकड़े की लड़ाई अपने सगे-संबंधियों की जान तक ले रही है। ऐसा ही मामला इस वर्ष सितंबर में पुलिस थाना नगरोटा बगवां के लुदरेट में सामने आ चुका है, जिसमें भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी।
जमीन विवाद में लड़ाई-झगड़ा, छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के आरोपों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस जिला कांगड़ा में लड़ाई-झगड़ा और अन्य बीएनएस की विभिन्न धाराओं में इस वर्ष अभी तक 575 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 490 था। इसी माह ऐसे 76 मामले दर्ज हुए जबकि पिछले वर्ष सितंबर में इनका आंकड़ा 40 तक था। पुलिस थानों में दर्ज इन मामलों में 691 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थानों में दर्ज हो रहे रास्ता रोककर लड़ाई-झगड़े, गालीगलौज, छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के अधिकतर मामलों की जांच में जमीन विवाद मुख्य कारण सामने आ रहा है। जमीन विवाद के चलते अपने सगे-संबंधियों पर ही आरोप लगाया जा रहा है। इसमें रास्ता रोकना, जमीन पर कब्जा करने, पुस्तैनी जायदाद सहित अन्य मामलों को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं।