फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trilok became the head of the Youth Fourth Class Federation, Kangra

Kangra News: त्रिलोक बने युवा चतुर्थ श्रेणी महासंघ कांगड़ा के प्रधान

Tue, 16 Dec 2025 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:53 AM IST
विज्ञापन
Trilok became the head of the Youth Fourth Class Federation, Kangra
राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महासंघ की समस्याओं पर हुआ मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। युवा चतुर्थ श्रेणी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को धर्मशाला में हुई। इसमें जिला कांगड़ा चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रधान कैप्टन डॉ. उदय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने समस्त कर्मचारियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए अवगत करवाया और कहा कि संगठन में जुड़कर चलने से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहता है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें त्रिलोक कपूर को प्रधान नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उप प्रधान प्यार चंद, महासचिव का जिम्मा रोहित शर्मा को दिया गया। वहीं, तुलसी दास को सह सचिव, कोषाध्यक्ष सुदामा को बनाया गया। साथ ही संगठन का वरिष्ठ सलाहकार सुरेश और विनोद कुमार को चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान 19 खंडों में मनोनीत उपाध्यक्ष चयनित किए गए, जिसमें अंजना कुमारी, मेघराज, प्रदीप, पंकज, सुरेंद्र पाल, नंदन, सुनील कुमार, शांता सूद, इंदु बाला, जिला संगठन सचिव अजय कश्यप, परविंद्र, तरसेम को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारिणी के राज्य अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव राजीव रमौल, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, मुख्य सलाहकार रमेश भारद्वाज उपाध्यक्ष रक्षा देवी, चमन भरमौरी, रविंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed