फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tricolor processions were taken out in Shahpur, Bhavarna, Panchrukhi

Kangra News: शाहपुर, भवारना, पंचरुखी में निकाली तिरंगा यात्राएं

Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tricolor processions were taken out in Shahpur, Bhavarna, Panchrukhi
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते हुए स्थानीय नागरिक। संवाद
शाहपुर/पालमपुर/भवारना/पंचरुखी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि को लेकर भाजपा ने अलग-अलग जगह तिरंगा यात्राएं निकाली। इनमें पूर्व सैनिकों, भाजपा नेताओं, महिला मोर्चा, एनजीओ प्रतिनिधियों, व्यापार मंडलों और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने भाग लिया। सभी यात्राओं का उद्देश्य भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और बलिदान को सम्मान देना रहा।
विज्ञापन

शाहपुर में यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने किया। यह यात्रा अभिनंदन मैरिज पैलेस से होते हुए रिहलू रोड तक निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और बलिदानियों के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की ताकत को वैश्विक स्तर पर सिद्ध किया है। इस दौरान भाजपा जिला कांगड़ा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, जिला महामंत्री राकेश चौहान, धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ट, शाहपुर भाजयुमो के अध्यक्ष अरुण कौशल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्याकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, भवारना में यात्रा की अगुवाई विधायक विपिन सिंह परमार ने की। उन्होंने कहा कि सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अब तक समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि उसकी एक कड़ी रोक दी गई है। इस मौके पर कई सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी देखी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक मुलखराज प्रेमी, जिला भाजपा अध्यक्ष रागनी रकवाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, मंडल अध्यक्ष हंस राज चौधरी, महामंत्री अनुज महाल, मंदीप अवस्थी, प्रधान सोनिया बंटा, वंदना अवस्थी, अनिता गुलेरिया, मदन चौधरी तथा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचरुखी में यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने किया। उन्होंने सेना के अनुशासन और बलिदान को देश की सुरक्षा की नींव बताया। यहां की यात्रा में रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने जोश-खरोश से भाग लेकर देशभक्ति की मिसाल पेश की। इस मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य शीला देवी, रिटायर कर्नल अश्वनी भारद्वाज, रिटायर कैप्टन कुलदीप, जसवंत, अजय गुलेरिया, मण्डल अध्यक्षा ऊषा राणा, पूर्व कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा,मण्डल महामंत्री आदर्श सूद, जितेंद्र अवस्थी, विजय भाटिया, अजय कबीर, वीणा मिन्हास और स्वरूप डोगरा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed