फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tree fell on the road, traffic remained closed for four hours

Kangra News: अधंड़ से सड़क पर गिरा पेड़, चार घंटे बंद रही आवाजाही

Fri, 13 Sep 2024 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the road, traffic remained closed for four hours
नगरोटा सूरियां में सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां में शाम साढ़े छह बजे अचानक अधंड़ के साथ भारी बारिश से जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया। बस स्टैंड नगरोटा सूरियां से मात्र 500 मीटर पीछे सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। पेड़ गिरने से पहले ही एक जीप वहां से गुजरी ही थी कि पेड़ अधंड़ में सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना सामने नहीं आई। सड़क के दूसरी तरफ बिजली के तार टूट कर सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन


सड़क बंद होने से वहां दोनों तरफ किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं इलाके में बिजली भी बंद हो गई। बिजली बोर्ड ने एक फेज शुरू कर दिया है, जबकि खबर लिखे जाने तक दूसरे फेज को बहाल करने में कर्मचारी जुटे हुए थे। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बंद पड़े सड़क मार्ग को खोलने के लिए पहुंचे। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल करने में करीब चार घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed