{"_id":"69ca6c6a6f95bff3880de17e","slug":"treatment-up-to-rs-15-lakh-for-road-accident-victims-kangra-news-c-95-1-ssml1008-226963-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए 1.5 लाख रुपये तक का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए 1.5 लाख रुपये तक का इलाज
विज्ञापन
धर्मशाला में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पीएम राहत योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई है। इसके अंतर्गत प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक के इलाज का प्रावधान है। दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित को सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती करवाना आवश्यक है, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी। वह पीएम राहत योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कांगड़ा की ओर से सोमवार को धर्मशाला स्थित उपायुक्त सभागार में जागरूकता कार्यशाला में बोल रहे थे।
अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत आपातकालीन सेवाएं, सर्जरी, आईसीयू सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। यह योजना सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों चाहे वे चालक, यात्री या पैदल यात्री हों पर समान रूप से लागू होती हैं। आईटी आधारित प्रणाली के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है।
विज्ञापन
धर्मशाला के आरटीओ विकास जम्वाल ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घबराएं नहीं और नजदीकी अस्पताल या पुलिस स्टेशन से तुरंत संपर्क करें। कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।