फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trains may run on the Pathankot-Jogindernagar track this week.

Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर इसी सप्ताह दौड़ सकती है रेल

Sun, 01 Mar 2026 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Mar 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
Trains may run on the Pathankot-Jogindernagar track this week.
नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन से गुजरती ओएमएस उपकरण वाली रेलगाड़ी। -स्रोत : जागरूक पाठक
बरियाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर मार्च के पहले सप्ताह में ट्रेनों की बहाली की उम्मीद बढ़ गई है। शनिवार को रेलवे बोर्ड के तकनीकी इंजीनियरों ने रेल इंजन के साथ ओसीलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओएमएस) उपकरण वाली स्पेशल बोगी जोड़कर पठानकोट से बैजनाथ तक ट्रैक की सघन मॉनिटरिंग की।
विज्ञापन

इस हाईटेक प्रणाली से पटरी की सुरक्षा और स्थिरता को जांचा गया है, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही मंडल कार्यालय को सौंपी जाएगी। लंबे समय तक रेल सेवा बंद रहने के कारण रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा की दृष्टि से ओएमएस उपकरण द्वारा ट्रैक का निरीक्षण अनिवार्य समझा। हालांकि, इससे पहले 24 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देशवाल और जम्मू के डीआरएम विवेक कुमार छह कोच वाली ट्रेन के साथ चक्की खड्ड पुल और ट्रैक का सफल अंतिम ट्रायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब ओएमएस की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही इस रूट पर रेल सेवाओं को हरी झंडी दे दी जाएगी। उत्तर रेलवे मंडल जम्मू के डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि ओएमएस रिपोर्ट मिलते ही पठानकोट से बैजनाथ तक तुरंत प्रभाव से रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। रेलवे विभाग ने इसके लिए समयसारिणी भी तैयार कर ली है। ट्रेनों के दोबारा चलने से कांगड़ा घाटी के हजारों यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जो पिछले काफी समय से वैकल्पिक साधनों पर निर्भर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed