{"_id":"67cdecbe1fc82817cc0807be","slug":"traffic-police-jawan-dalveer-singh-died-in-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1021-168419-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में यातायात पुलिस के जवान दलवीर सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में यातायात पुलिस के जवान दलवीर सिंह का निधन
Mon, 10 Mar 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो दलवीर सिंह
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में यातायात पुलिस के जवान दलवीर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। उनका रविवार सुबह निधन हो गया। रविवार को ही श्मशानघाट दरंग में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां पर डीएसपी बैजनाथ की अगुवाई में पालमपुर और भवारना पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। दलवीर सिंह (53) निवासी दरंग ईमानदार छवि से जाने जाते थे, जबकि बिगड़ैल चालकों में उनका खौफ भी था। उनके अंतिम संस्कार में थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र ठाकुर, भवारना थाना प्रभारी गुरदेव सिंह समेत कई पुलिस कर्मी और लोग मौजूद रहे।
महिला न्यायाधीश की गाड़ी का किया था चालान
19 जून, 2016 में पालमपुर आई उत्तराखंड की महिला न्यायाधीश की गाड़ी का चालान भी दलवीर सिंह ने किया था। महिला न्यायाधीश का चालक वनवे नियमों की अवहेलना कर सीधा गाड़ी ले गया था। इस पर दलवीर सिंह ने महिला न्यायाधीश की गाड़ी को रोका और चालान किया।