फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic lights will be installed in Kotwali market, will get rid of jam

Kangra News: कोतवाली बाजार में लगेगी ट्रैफिक लाइट, जाम से मिलेगा छुटकारा

Mon, 25 Aug 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Aug 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights will be installed in Kotwali market, will get rid of jam
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक लाइट लगेगी। पुलिस ने इसकी योजना तैयार कर ली है। कोतवाली बाजार में पर्यटन सीजन में सैलानियों के अलावा स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी बड़ी संख्या में गुजरती हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

खासतौर पर मैक्लोडगंज के लिए कैंट व खंड़ा डंडा मार्ग और खनियारा की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों के मुड़ने से अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में ट्रैफिक लाइट की स्थापना से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित और व्यवस्थित करने में सुविधा होगी। इससे पहले पुलिस ने पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर ट्रैफिक लाइट स्थापित की थी, जिसका सीजन के दौरान प्रभावी उपयोग भी किया गया।
विज्ञापन

अब कोतवाली बाजार में भी इसी तर्ज पर व्यवस्था करने की तैयारी है। पुलिस और नगर निगम प्रशासन शहर में यातायात को सुचारू रखने के लिए पार्किंग स्थलों को भी चिह्नित कर रहे हैं, ताकि अनावश्यक रूप से सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से जाम की स्थिति न बने। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि मैक्लोडगंज चौक पर ट्रैफिक लाइट पहले ही लग चुकी है और अब कोतवाली बाजार में इसकी स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed