{"_id":"67375b956db50a89f90e25ae","slug":"tourists-will-know-the-rich-culture-of-himachal-bali-kangra-news-c-95-1-ssml1008-154706-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को जानेंगे सैलानी : बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को जानेंगे सैलानी : बाली
विज्ञापन
धर्मशाला कालेज के सभागार में आयोजित नुआला उत्सव में पूजा करते हुए विधायक आरएस बाली।
धर्मशाला। पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा इवेंट्स करवाए जाएंगे। इन इवेंट्स के जरिये यहां आने वाले सैलानियों को हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति से अवगत करवाया जाएगा।
रघुवीर सिंह बाली वीरवार देर रात को धर्मशाला कालेज के सभागार में आयोजित नुआला उत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देने के लिए 2500 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य कर रही है, जिनमें से 1300 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प के तहत पालमपुर में वैडिंग रिसॉर्ट, बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क, धर्मशाला में कन्वेंशन सेंटर और बायोडायवर्सिटी पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित हैं। नगरोटा बगवां में ओल्ड एज वेलनेस रिजॉर्ट और हाई-एंड फाउंटेन, परागपुर में गोल्फ कोर्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यूजिक फाउंटेन जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साहसिक, धार्मिक, और प्राकृतिक पर्यटन के विकास पर ध्यान दे रही है, और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर कॉलेज के राकेश प्रिंसिपल पठानिया, कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली, विजयइंद्र कर्ण, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।