फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists will get 20% discount in Dharamshala hotels

Kangra News: धर्मशाला के होटलों में पर्यटकों को मिलेगी 20 फीसदी छूट

Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tourists will get 20% discount in Dharamshala hotels
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए होटल एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला में होटल कारोबारियों ने पर्यटकों के लिए 20 फीसदी तक की छूट की घोषणा की है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांवा ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य पूरी तरह सुरक्षित है और पर्यटकों के लिए उपयुक्त माहौल बना हुआ है। गर्मियों की छुट्टियों के चलते जून में पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द न करें और हिमाचल आकर छुट्टियों का आनंद लें। बांवा ने बताया कि 8 मई को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते धर्मशाला में होने वाला आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद पर्यटकों ने धर्मशाला छोड़ दिया था। 11 मई तक होटल ऑक्यूपेंसी लगभग शून्य पर पहुंच गई थी। एडवांस बुकिंग भी रद्द कर दी गई थी। हालांकि, पिछले सप्ताहांत पर ऑक्यूपेंसी 40 फीसदी तक पहुंची और इस सप्ताहांत 50 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। जून में यह आंकड़ा 70 से 80 फीसदी तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए होटल कारोबारियों की ओर से पर्यटकों को विशेष छूट दी जा रही है, साथ ही ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से किफायती पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार उठाएं कदम
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि पर्यटकों को यह भरोसा दिलाया जाए कि हिमाचल सुरक्षित है। साथ ही, सड़क और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाए ताकि पर्यटकों को असुविधा न हो और उनका अनुभव सुखद बना रहे। कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों को उत्तराखंड के चारधाम की तर्ज पर विकसित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन

विजिट धर्मशाला से पोर्टल शुरू
बांवा ने कहा कि विजिट धर्मशाला नाम से एक पोर्टल भी शुरू किया गया है, जहां जिला कांगड़ा के पारंपरिक व्यंजन, परिधान, पर्यटन स्थल, मौसम और सड़क स्थितियों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed