फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists will drink clean water from Triund Nala to Galu

Kangra News: त्रियूंड नाला से गलू तक पर्यटक पीएंगे स्वच्छ जल

Sat, 02 May 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tourists will drink clean water from Triund Nala to Galu
-सोलर पैनल और डीजल पंप की मदद से पहुंचाया जाएगा पानी
विज्ञापन

-वन विभाग 15 से 20 लाख रुपये तक करेगा खर्च
--------
तिलक राज
धर्मशाला। ट्रेकिंग रूट त्रियूंड और गलू में पर्यटकों को जल्द ही प्राकृतिक पेयजल की सुविधा मिल सकती है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और पानी की कमी को देखते हुए वन विभाग ने त्रियूंड नाला से गलू तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
सोलर पैनल और डीजल पंप की मदद से पानी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। सोलर पैनल के उपयोग से यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल होगी जबकि डीजल पंप बैकअप के रूप में काम करेगा। इस परियोजना के लिए वन विभाग ने 15 से 20 लाख रुपये तक खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

विभाग का उद्देश्य आगामी पर्यटन सीजन से पहले इस योजना को पूरा करना है। वर्तमान में त्रियूंड और गलू जैसे ट्रेकिंग मार्गों पर पीने के पानी की कमी एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक बोतलों पर रहेगा प्रतिबंध
पानी की बेहतर व्यवस्था होने के उपरांत इन ट्रेकिंग रूटों पर प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा ताकि पर्यावरण और ट्रेकिंग स्थलों को स्वच्छ रखा जा सके। पर्यटक केवल स्टील की बोतल ही साथ ले जा सकेंगे।

पानी की व्यवस्था होने के बाद यहां पर वुडन टैप बनाएं जाएंगे। बचे हुए पानी को विभाग विश्राम गृह में प्रयोग करेगा। 10 हजार लीटर क्षमता वाला एक टैंक बनाया जाएगा जिसमें पहले पानी को स्टोर किया जाएगा। उसके बाद समय-समय पर पानी को छोड़ा जाएगा ताकि पर्यटकों को पीने के पानी दिक्कत न हो।
-अमित शर्मा, डीएफओ, वन मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed