{"_id":"667cab17c62cabc0a10bcf84","slug":"tourists-will-come-face-to-face-with-the-rich-culture-of-himachal-bali-kangra-news-c-95-1-ssml1008-138570-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू होंगे पर्यटक : बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू होंगे पर्यटक : बाली
Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति से पर्यटकों को अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन विभाग की ओर से मेगा इवेंट आयोजित किए जाएंगे, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। बुधवार को कांगड़ा और नगरोटा में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है। राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रारंभिक तौर पर 1300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। पर्यटन विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन निगम के अधिकारियों को तीव्र गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन सूचना केंद्रों को और भी सुदृढ़ किया जाएगा ताकि पर्यटन सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को सुचारू जानकारी मिल सके।
जिले में ये प्रोजेक्ट्स होंगे शुरू
आरएस बाली ने कहा कि पालमपुर के मैंझा में वैडिंग रिसॉर्ट, हेलीपोर्ट निर्माण, जिले में धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर, नगरोटा बगवां में ओल्ड एज वेलनेस रिजॉर्ट एवं हाई एंड फाउंटेन, परागपुर में गोल्फ कोर्स मैदान और धर्मशाला में धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही नगरोटा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यूजिक फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।