{"_id":"6ab2e85087984f8078078ced","slug":"road-from-daulatpur-to-samela-being-spruced-up-kangra-news-c-95-1-kng1037-257107-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दौलतपुर से समेला तक चकाचक हो रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दौलतपुर से समेला तक चकाचक हो रही सड़क
Wed, 23 Sep 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर से समेला तक किया जा सड़क किनारे पक्की नालियों का निर्माण। -जागरूक पाठक
- फोटो : Videograb
धर्मशाला। कांगड़ा के दौलतपुर से समेला तक एनएच किनारे लंबे समय से बदहाल नालियों को पक्का करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। ड्रेनेज निर्माण के साथ-साथ मार्ग पर टारिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। इससे बारिश में सड़क पर पानी जमा होने और कीचड़ फैलने की समस्या से राहत मिलेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष से हाईवे किनारे नालियों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई थी। कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त थीं और उनमें मिट्टी व मलबा भरा हुआ था। निकासी व्यवस्था ठप होने के चलते हल्की बारिश में भी पानी सड़क पर बहने लगता था।कई चिह्नित स्थलों पर कंक्रीट की पक्की नालियों का निर्माण पूरा हो चुका है।
-- -- -- -- --
एनएचएआई करवा रहा टारिंग
समेला पुरानी सुरंग से लेकर टांडा रोड तक सड़क की टारिंग का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) संभाल रहा है। यहां टारिंग और लोक निर्माण विभाग की ओर से नालियों के निर्माण का काम एक साथ पूरा होने से हाईवे की दशा बदल जाएगी। इससे लंबे समय से गड्ढों और जलभराव का दंश झेल रहे वाहन चालकों को गड्ढामुक्त व सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
दौलतपुर से समेला तक नालियों को पक्का करने का कार्य लोक निर्माण विभाग करवा रहा है। करीब डेढ़ साल से नालियों की हालत खस्ता थी। पुरानी सुरंग से टांडा रोड तक टारिंग का कार्य एनएचएआई कर रहा है। दोनों कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों व स्थानीय जनता को इसका लाभ मिलेगा। -रवि भूषण, अधिशासी अभियंता, पीडब्लयूडी डिविजन कांगड़ा

दौलतपुर से समेला तक किया जा सड़क किनारे पक्की नालियों का निर्माण। -जागरूक पाठक- फोटो : Videograb