फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists troubled by heat in plains, get coolness by climbing mountains

Kangra News: मैदानों में गर्मी से परेशान पर्यटक, पहाड़ चढ़कर मिल रही ठंडक

Wed, 29 May 2024 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tourists troubled by heat in plains, get coolness by climbing mountains
धर्मशाला में नहाकर गर्मी से राहत पाते पर्यटक। संवाद
धर्मशाला। मैदानों की चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए पर्यटक कांगड़ा घाटी में दस्तक दे रहे हैं। जिला मुख्यालय धर्मशाला, मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटलों में पर्यटकों की आमद से होटलियर्स खुश हैं। मंगलवार को धर्मशाला के होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखी गई। इससे पर्यटन कारोबार काफी गुलजार है। वहीं, धर्मशाला के मैक्लोडगंज पर्यटन भागसूनाग वाटरफॉल और खड्डों में भी इन दिनों पर्यटकों का रुझान बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


कांगड़ा में मंगलवार को लोगों ने प्रचंड गर्मी का एहसास किया। जिले में सुबह 10 बजे ही 37 डिग्री तक तापमान देखा गया जबकि तापमान शाम छह बजे तक 39 डिग्री तक पहुंचा। कांगड़ा में बढ़ते तापमान के साथ लोगों ने दिनभर लू भी महसूस की। धर्मशाला आने वाले पर्यटक मैक्लोडगंज, भागसूनाग, धर्मकोट घूमने से ज्यादा जूहल खड्ड और नेचर पुल जैसे अन्य ठंडे स्थानों में पहुंच रहे हैं।उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में छुटि्टयां पड़ने से 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी धर्मशाला-मैक्लोडगंज के होटलों में पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed