फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourism business boomed due to IPL, Dharamshala hotels full packed

Kangra News: आईपीएल से उछला पर्यटन कारोबा, धर्मशाला के होटल फुल पैक

Thu, 28 May 2026 01:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 28 May 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
Tourism business boomed due to IPL, Dharamshala hotels full packed
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार शाम खेले गए आईपीएल-2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले ने पर्यटन नगरी धर्मशाला को क्रिकेट प्रेमी पर्यटकों से पूरी तरह भर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और गुजरात टाइटंस के बीच हुए हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सोमवार से ही धर्मशाला के होटल पूरी तरह पैक रहे। मंगलवार को भी निजी होटलों और हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मैच को लेकर एडवांस में ही अधिकांश होटल बुक हो चुके थे। ऐसे में मंगलवार को कमरा लेने पहुंचे कई पर्यटकों को धर्मशाला में होटल नहीं मिल पाए। बाद में होटल कारोबारियों के सहयोग से इन पर्यटकों को पालमपुर, कांगड़ा और चामुंडा के होटलों व होमस्टे में ठहराया गया।
विज्ञापन

आईपीएल मुकाबले से होटल कारोबार के साथ टैक्सी चालकों और छोटे-बड़े व्यापारियों को भी अच्छा कारोबार मिला। होटल कारोबारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंचे, जबकि गुजरात और बंगलूरू से भी अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले कारोबारी
मैच को लेकर धर्मशाला के निजी होटल पूरी तरह पैक रहे। जिन पर्यटकों को कमरे नहीं मिल पाए, उनके लिए आसपास के क्षेत्रों के होटल, होमस्टे और गेस्टहाउस में व्यवस्था करवाई गई। -विवेक महाजन, महासचिव, होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
एचपीटीडीसी के होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। देर शाम तक पर्यटक कमरे बुक करवाने पहुंचते रहे। जिन्हें यहां कमरे नहीं मिले, उन्हें पालमपुर और चामुंडा में व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। -कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी

मैच के कारण टैक्सी कारोबार अच्छा रहा। उम्मीद है कि अगले माह होने वाले वनडे मुकाबलों से भी कारोबार को फायदा मिलेगा। -कपिल देव, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed