फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   tourisam

पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी पुलिस

Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
tourisam
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब कांगड़ा पुलिस भी विशेष भूमिका निभाएगी। इसके लिए नॉर्थ जोन कांगड़ा की पुलिस को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इसके लिए कांगड़ा, चंबा और ऊना के 30 पुलिस जवानों को पर्यटकों से बातचीत करने सहित अन्य छोटे-छोटे मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के टिप्स सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में डीआईजी कांगड़ा संतोष पटियाल की अध्यक्षता में हुई। शिविर में एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन, एएसपी दिनेश कुमार, एएसपी डा. आकृति शर्मा उपस्थित रहे। तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में कांगड़ा के 12, चंबा के 10 और ऊना के आठ पुलिस जवान भाग ले रहे हैं। डीआईजी नार्थ जोन संतोष पटियाल ने कहा कि जैसे परिस्थितियां बदलती हैं, उसी तरह से सरकारी एजेंसियों का रोल भी बदलता है। हिमाचल एक पर्यटक स्थल है और यहां पर पर्यटन विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। ट्रैफिक और टूरिस्ट जो पुलिस का विंग है, उसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि पुलिस जवान टूरिस्ट फ्रेंडली हों। उन्होंने कहा कि टूरिज्म को लेकर सरकार की योजनाओं के बेहतर रूप से क्रियान्वयन के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रोफेशनल्स पुलिस जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस का रोल इन्फोर्समेंट का रहता है और फेसिलिटेटर का भी रहता है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर माहौल प्रदान करना है, जिससे कि पर्यटकों की आमद में और इजाफा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed